रायपुरछत्तीसगढ

टीएस सिंहदेव ने मीडिया में किया खुलासा- छोड़ी पंचायत विभाग की जिम्मेदारी

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभाार छोड़ दिया था। इसके बाद से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आज खुद मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए पंचायत मंत्रालय छोड़ने की वजह का खुलासा कर दिया.

बता दें कि इससे पहले मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब वे सिर्फ स्वास्थ्य महकमे के मंत्री हैं।सोमवार को मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं अगर किसी विभाग का मंत्री हूं और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्य अच्छा नहीं हो पा रहा है तो शायद मैं पीछे ही रहूं तो बेहतर है।

कुछ प्रस्ताव भी थे जो पूरे नहीं हो पा रहे थे। शायद मैं उस विभाग में मंत्री के तौर पर कारगर नहीं हो पा रहा था। जनप्रतिनिधि भी नाखूश थे। उन्होंने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि मैं अहमदाबाद जा रहा हूं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बैठक रखी है। ये कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। ये घटना को बीच में आ गया। दिल्ली जाने के बाद कोई भी नेता चाहेगा कि आलाकमान से मुलाकात हो.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!