कोरबाछत्तीसगढ

बाड़ी में गड्ढा खोदकर प्लास्टिक में भरकर छिपाया था,चोरी के सोने चांदी के जेवर व नगदी आरोपी गिरफ्तार

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा जिले में एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर ने 10 हजार नगदी समेत सोने- चांदी के जेवरात लगभग 50 हजार की चोरी कर ली। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर गड्ढे में छिपाकर रखे सामान व नगद राशि बरामद किया। घटना उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया की है।

यहां निवासरत पटेल राशन दुकान का संचालन करते हैं। उन्होने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि मूलतः उनका निवास स्थान ग्राम ढोढातराई है। 24 जून को घर को ताला बंद कर रात आठ बजे मां की तबियत खराब होने पर मैं अपनी पत्नी अंजली पटेल व तीनों बच्चे मां के साथ उसे देखने के लिए ग्राम ढोढातराई गया था।

25 जून को सुबह करीबन पांच बजे रिश्ते का चाचा दशीराम पटेल ग्राम पकरिया ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। तब सुबह छह बजे अपने घर ग्राम पकरिया जाकर देखा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और उसमें रखी चांदी का पायल तीन जोड़ी, करधन एक, बिछिया एक जोड़ी, चुड़ा एक जोड़ी, कीमती आठ हजार व एक सोने का मंगल सूत्र कीमती 30 हजार तथा नगदी रकम 10 हजार रुपये कुल 48 हजार की कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम पकरिया निवासी दिलीप सारथी के घर पुलिस टीम पहुंची और उससे पूछताछ करने पर दिलीप सारथी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर व नगदी रूपये को अपने बाड़ी में गड्ढा खोदकर प्लास्टिक में भरकर छिपाना बताया।

पुलिस ने गड्ढे से निकाल कर बरामद किया। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!