छत्तीसगढ

पंचायत की भरी सभा में हमला, एक परिवार के तीन सदस्य हुए घायल

धरमजयगढ़,न्यूज़ धमाका :- पुराने विवाद को लेकर पंचायत की भरी सभा में एक परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।घायलों को डायल 112 वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम सोहनपुर का है। यहां किसी विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों को गांव की सभा में बुलाया गया था।

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की । मामले को लेकर घायल परिवार के सदस्य ने बताया कि आरोपित से उनका पुराना विवाद है। विवाद खत्म करने पूर्व में ही उसकी क्षति की भरपाई भी कर दी गई है। लेकिन वह परिवार उस बात की रंजिश रखता है।

आज भी पंचायत में चल रही बैठक के दौरान फिर से विवाद करने लगे। निधि यादव, उजेशर यादव, केशबो यादव तथा नारायण यादव ने मारपीट कर ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिए। इससे चूड़ामणि यादव, फूलोबाई और लक्ष्मण यादव को चोटें आई। घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 112 वाहन को दी गई। मौके पर आरक्षक सुरेश टोप्पो और चालक अमित भगत पहुंचे तथा सभी घायलों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक और एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!