रायपुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में हुए भर्ती,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की बिगड़ी अचानक तबीयत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अचानक तबियत खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबियत खराब होने के कारण खाद्य मंत्री को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि कल देर शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल अभी उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

बता दें कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी।

जानकारी दे दें कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के समय भी वे रायपुर से खैरागढ़ के लिए निकलने वाले थे लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनका तत्काल उपचार कराया गया था। बताया गया था कि उन्हें डीहाइड्रेशन हो गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!