रायपुरछत्तीसगढ

खड़े ट्रक में घुसे दो एक्टिवा सवार युवक मौके पर हुई दोनों युवक की मौत

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में दो युवकों की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित ग्राम सांकरा में ब्रिज के ऊपर खराब स्थिति में एक ट्रक खड़ी हुई थी, जिसके पीछे स्कूटर जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के साथ ट्रक के डाला का दरवाजा मुड़ भी गया। युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिसे देख ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों का शव गाड़ी में रखवाया और धरसीवा के लिए रवाना किया। पुलिस ने युवकों के मोबाइल से उनको परिजनों से संपर्क कर इसके बारे में सूचना दी। मृतक का नाम मनीष व नीतेश बताया जा रहा है।


मनीष देवांगन 22 साल चांगोरा भाटा निवासी
नितेश अगरकर 23 साल बड़ा अशोक नगर निवासी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!