कोरबाछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एनटीपीसी के कर्मचारी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी हुई मिली लाश

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार था। जिसके चलते ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। बताया गया कि रात को सबके साथ खाना खाकर वह सो गया था। अगले दिन फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सेमीपाली गांव में संजय निर्मलकर(25) अपने परिवार के साथ रहता था। वो यहां NTPC में काम कर रहा था। मगर कुछ दिन पहले से वह

बीमार पड़ गया था। बीमारी के चलते उसने ड्यूटी पर भी जाना बंद कर दिया था। इस बीच बुधवार रात को उसने अपने परिजनों के साथ बैठकर रात को खाना खाया था। खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए थे।

संजय भी अपने कमरे में चला गया था। अगले दिन गुरुवार को जब घर के लोग सोकर उठे तब उन्होंने संजय की लाश फंदे पर लटकी हुई देखी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक ने खुदकुशी क्यों की है। मामले में जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!