रायपुरछत्तीसगढ

शराब तस्करी करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता : सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी करने वालों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में 26 मई को थाना गुुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित कुंदरापारा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी सुनील गायधनी को पकड़कर कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 31 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 232/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- सुनील गायधनी पिता स्व0 नीलकंठ राव गायधानी उम्र 58 साल निवासी छोटा अशोक नगर मधुबन स्कुल के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!