राजस्थानदेश

तवे और डंडे से बुरी तरह पीटती है पत्नी,अब कोर्ट ने दी सुरक्षा

राजस्थान,न्यूज़ धमाका :- राजस्थान एक पत्नी अपने पति की क्रिकेट बैट और तवे तक से पिटाई कर देती है और पति पूरे घर में अपनी जान बचाने के लिए भागता फिरता है. एक दिन पति अपनी पत्नी से इतना परेशान हो जाता है कि घर में सीसीटीवी फुटेज लगा देता है, जिसमें उसके साथ हो रही घरेलू हिंसा कैद हो जाती है.

खौफजदा पति ने अपनी जान बचाने के लिए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाया और शिकायत दर्ज कर दी. इस मामले में कोर्ट ने पति को सुरक्षा देने का आदेश दिया है. इस सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे पत्नी अपने पति के पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है. इस महिला को अपने बेटे का भी होश नहीं रहता था और उसी के सामने अपने पति यानी उसके पिता को मारने लग जाती थी. आपको बता दें कि पीड़ित पति अजीत स्कूल में प्रिंसिपल हैं.

अपनी पत्नी सुमन के आगे अजीत हाथ तक जोड़ता है लेकिन पत्नी को उस पर जरा सा भी तरस नहीं आता है. फुटेज में इस कपल के अलावा इनका बेटा भी नजर आ रहा है. अपने पिता को पिटता हुआ देख बेटा भी काफी डरा-सहमा लग रहा है. पुलिस ने जानकारी दी कि प्रिंसिपल अजीत ने अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं. पति ने पहले ही पुलिस को शिकायत की थी कि उसकी पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!