धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी में झीरम घाटी के बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि,उप पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

धमतरी,न्यूज़ धमाका :-पुलिस कार्यालय धमतरी एवं रक्षित केंद्र सहित सभी थाना और चौकी में झीरम घाटी में नक्सली हमले में हुए बलिदानियों को 25 मई को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने इस अवसर पर सभी नहीं दो मिनट का मौन रखकर बलिदानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही हिंसा का विरोध करने की शपथ ली।

पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एकत्रित हुए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी ने झीरम घाटी में घटित नक्सली हमले में बलिदान हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उप पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

उप पुलिस अधीक्षक जीसी पति ने कार्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को उक्त शपथ दिलाया गया। सभी ने शपथ लेते हुए दोहराया कि हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं हुए नक्सलवाद एवं हिंसा डटकर विरोध करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!