विदेश

शख्स ने की स्कूल में गोलीबारी,18 बच्चों समेत 21 की मौत, गन कल्चर के खिलाफ बोले बाइडन

विदेश,न्यूज़ धमाका :- टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी में 18 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 18 वर्षीय हमलावर को भी मौत के घाट उतार दिया है। कुछ बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। स्कूल में बच्चों पर बेरहमी से हुए इस हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। अमेरिका में राष्ट्रीय शोक है। सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय झंड़ा झुका रहेगा। साथ ही बाइडन ने गन कल्चर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि गन कल्चर, गन लॉबी और गन लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया है कि एक्शन जरूर होगा।

हमलावर को लेकर अब तक पता चला है कि उसने सबसे पहले अपनी दादी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद अपनी कथित गर्ल फ्रेंड को बंदूक के साथ फोटो भेजी और कहा कि मैं तुम्हें एक सीक्रेट बताता हूं कि मैं क्या करनने जा रहा हूं। इस पर लड़की ने कहा कि मैं तुम्हे ठीक से नहीं जानती हूं, लेकिन यह बहुत डरावना है।

पुलिस ने जाहिर की आरोपी की पहचान

इस बीच, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 18 वर्षीय बंदूकधारी ने उवाल्डे काउंटी के एक प्राथमिक स्कूल के अंदर गोलीबारी की, जिसमें 21 लोग मारे गए। मरने वालों में 18 छात्र और तीन वयस्क थे। एबॉट ने कहा कि सल्वाडोर रामोस के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध शूटर को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर ही मार गिराया। माना जाता है कि वह एक हैंडगन और राइफल से लैस था। गवर्नर ने कहा कि बदले में दो पुलिस अधिकारियों को भी गोली लगी है, लेकिन उनके बचने की उम्मीद है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!