रायपुरछत्तीसगढ

राजीव जी की शहादत को जीवंत रखना अब हम सब युवाओं की जिमेदारी है :- विकास उपाध्याय

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज नई दिल्ली स्थित समाधि स्थल ” वीरभूमि ” पर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंदर राठौर जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे विकास उपाध्याय ने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राजीव जी 40 वर्ष की अल्प आयु में प्रधानमंत्री बनने वाले भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे थे आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी की दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश आज कंप्यूटर युग में प्रवेश कर सका उनके प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही आज हमारे हाथों मे मोबाइल और कंप्यूटर है 20 अगस्त 1944 को जन्मे “भारत रत्न राजीव गांधी जी” का 21 मई 1991 के दिन कुंठित मानसिकता के क्रूर हत्यारों द्वारा किए गए एक बम धमाके में दुखद निधन हो गया और राजीव जी हम सभी को अलविदा कह गए 1984 से 1989 तक भारत के 6 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए राजीव गांधी जी ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर देश का मान बढ़ाया जिसमे प्रमुख रूप से स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने का काम शामिल है मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी जी ने ही दिलवाया था राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय भी उन्हें ही जाता है 1991 में भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत राजीव गांधी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया उपाध्याय ने बताया की आज वीरभूमि पर पहुँच कर वे गौरवान्वित महसूस कर रहें कि वे भी उसी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसमे राजीव जी जैसे वीरपुरुष थे उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!