रायपुरछत्तीसगढ

आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव में बलौदाबाजार विधानसभा से भी आम कार्यकर्ता हुए शामिल

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा-नेवरा, न्यूज़ धमाका:- हसदेव अरण्य क्षेत्र में खनन लाखों पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के विस्थापन के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव में बलौदाबाजार विधानसभा से भी आम कार्यकर्ता शामिल हुए विस.अध्यक्ष कमल महान ने बताया कि शनिवार को रायपुर में हुए कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी दिल्ली बुराड़ी के विधायक संजीब झा जी ने किया नल घर चौक से रैली के रूप में आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने आगे बढ़े थोड़ी दूर जाने के बाद पुलिस बल के साथ झूमा झटकी हुई आप के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और अडानी के खिलाफ नारेबाजी की रैली के पहले सभा को संबोधित करते हुए छ.ग.प्रभारी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री को आदिवासियों की कोई चिंता नहीं है भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे तो इसी हसदेव को लेकर ट्वीट करते थे कि भाजपा अडाणी की दलाली करती है और आज खुद ही अडानी की गोद में जाकर बैठ गए हैं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासियों के साथ होने का केवल ढोंग करती है कांग्रेस के नेता राहुल गांधी यहां आकर कह गए थे कि पेड़ कटने नहीं देंगे फिर आज क्या हो गया कि हसदेव में लाखों पेड़ काटने की अनुमति दी जा रही है। आम आदमी पार्टी अंत तक लड़ाई लड़ेगी कार्यक्रम में जगन्नाथ महिलांग, दिलीप फेकर, ऑब्जर्वर दीपेश परिहार भरतसिंह चौहान घनश्याम बंदे महेश्वर बांधे,राधे बंजारे राजेंद्र पटवा,संतोष वर्मा अशोक वर्मा, सुखनंदन बघेल सहित बलौदाबाजार विस से 30 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!