रायपुरछत्तीसगढ

योग दिवस के पूर्व व्यापारियों में योग चेतना जगाने हेतु चेम्बर भवन में योग शिविर का किया आयोजन

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन विक्रम सिंहदेव ने बताया कि आज 21 मई को चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट रायपुर में विश्व योग दिवस के अवसर पर जीवन में योग के महत्व को परिलक्षित करते हुए योग गुरु प्रियंका उपाध्याय एवं जुम्बा विशेषज्ञ दीपमाला के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर के संयोजक एवं चेम्बर सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि यह योग शिविर प्रत्येक शनिवार को सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक चेम्बर भवन में आयोजित किया जायेगा एवं भविष्य मंेे भी इसी प्रकार के आयोजन कियेे जाते रहेंगेे चेम्बर कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी ने बताया कि सभी व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा के संचार हेतु योग शिविर का आयोजन चेम्बर भवन में किया जा रहा है जो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा जिसमें सभी पदाधिकारीगण सहित एसोसियेशन व सभी व्यापारीगण आमंत्रित हैं योग शिविर में योग गुरु प्रियंका उपाध्याय ने जीवन में योग के महत्व एवं योग को कैसे आत्मसात करें इसके बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि योग-अभ्यास का एक प्राचीन रूप जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल हैं। यह ध्यान लगाने के लिए एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है जो मन और शरीर को आराम देने में मदद करता है दुनियाभर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। विश्व के लगभग 2 अरब लोग एक सर्वेक्षण के मुताबिक योग का अभ्यास करते हैं प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है प्रियंका उपाध्याय ने आगे बताया कि योग आंतरिक शांति प्राप्त करने और तनाव तथा अन्य समस्याओं के खिलाफ लड़ाई में मदद करता है योग एक व्यक्ति में शांति के स्तर को बढ़ाता है और उसके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने तथा उसे खुश रहने में मदद करता है आजकल लोग आलस थके हुए या नींद की कमी महसूस करते हैं जिसके कारण वे अपने जीवन में अधिकतर मौज-मस्ती से चूक जाते हैं और अपने काम को सही ढंग से पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। सक्रियता होने के नाते आप अपने आसपास होने वाली चीजों के बारे में अधिक जागरूक रहते हैं और अपने काम को अधिक कुशलतापूर्वक और जल्दी से पूरा कर पाते हैं यह सब करने का एक तरीका नियमित रूप से योग का अभ्यास करना है योग शिविर में उपस्थित जुम्बा नृत्य विशेषज्ञ दीपमाला ने बताया कि कैसे रोज 10 से 20 वर्कआउट करने पर हम खुद को फिट रख सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक अस्वस्थ व्यक्ति की तुलना में अधिक काम कर सकता है। आजकल जीवन बहुत तनावपूर्ण है और हमारे आसपास बहुत प्रदूषण है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण है। जुम्बा हर दिन आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद कर सकता है। बेहतर स्वास्थ्य का अर्थ ही बेहतर जीवन है जिसे योग एवं व्यायाम से प्राप्त किया जा सकता है योग शिविर में चेम्बर पदाधिकारी युवा चेम्बर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!