रायपुरछत्तीसगढ

श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर कोटा में भव्य भगवान परशुराम मंदिर निर्माण की भूमिपूजन विधायक विकास उपाध्याय ने विप्र जनों से कराये एवं विभिन कार्यक्रमो में हुए शामिल

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया में विधायक विकास उपाध्याय ने कोटा क्षेत्र में भव्य भगवान परशुराम जी की मंदिर निर्माण की सौगात देकर वार्ड वासियो द्वारा भूमि पूजन कराये इसके बाद परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमो,भंडारे पर शामिल होकर परशुराम जन्मोत्सव की दिए बधाई।विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य देव है ये भगवान विष्णु के छठे अवतार है

सुबह 08:30 बजे से मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर समस्त वार्ड में कार्यक्रम में शामिल होकर इसके पश्चात प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गर्मी को देखते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने फाफाडीह चौक जय स्तम्भ चौक,

तात्यापारा,मेकाहारा,स्टेशन चौक, कालीबाड़ी चौक,शारदा चौक, ट्रैफिक थाना,आमापारा एवं विभिन्न चोको पर पहुच कर अपने हाथों से ट्रैफिक पुलिस,महिला पुलिस को छतरी एवं पानी की बोतल दिए।विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लोग जहा घर से बाहर नही निकलते ऐसे में हमारे ट्रैफिक पुलिस के साथी 44 डिग्री में भी एक मुश्त,एक जैसे,एक जगह पर खड़े रहते हुए लोगो की जान की रक्षा करते हुए समझाइस देते है

प्रतिवर्षानुसार गर्मी को देखते हुए इस वर्ष भी अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर विधायक विकास उपाध्याय द्वारा ट्रैफिक पुलिस को छतरी एवं पानी का दिया बोतल

ट्रैफिक पुलिस का ध्यान रखना भी हमारा फर्ज है जो अपनी जान की परवाह किये बिना जनता की सेवा में लगे रहते है।इसके बाद विधायक विकास उपाध्याय मुख्मंत्री भूपेश बघेल के साथ ईदगाह भाटा पहुचकर 30 दिनों से लगातार उपवास कर रहे मुसलमान भाइयो को गले लगाकर ईद की दिए बधाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!