रायगढ़छत्तीसगढ

बिजली गुल होने पर उग्र आंदोलन जिंदल उद्योग को भी बंद करने का दे चेतावनी,इस्पात संघ ने रैली निकालकर जताया विरोध

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगों को बिजली देने के नियामक आयोग के फैसले के बाद भी आपूर्ति नही हो पा रही है बिजली नहीं होने के कारण प्लांट्स बंद हैं । इससे उद्योग पतियों में काफी नाराजगी है। इसे लेकर रायगढ़ इस्पात संघ के पदाधिकारियों ने रैली निकालकर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया है। ऐसे में जिंदल की मनमानी से अब औद्योगिक परिसर में पूरी तरह ब्लैक आउट है ।

इस्पात संघ के पदाधिकारियों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि पिछले पांच मार्च से जिंदल स्टील एण्ड पावर द्वारा ओपी जिंदल उद्योगिक पार्क , पूंजीपथरा में बिजली की कटोती की जा रही है , कई बार जिंदल के अधिकारियों से मिलने और बात करने का प्रयास किया गया परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला ।

एक मई मजदूर दिवस के दिन जिंदल स्टील द्वारा पूर्णतः ब्लैक आउट कर दिया गया , मजदूरों के आवश्यक संसाधन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है , कुछ दिन पहले बिजली कमिशन द्वारा कुछ उद्योगों को बिजली देने का आदेश दिया गया था तो बाकी उद्योगों को भी कुछ उम्मीद जागी थी पर जिंदल स्टील द्वारा इस प्रकार की गतिविधि किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी ।

जिंदल 4000 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रहा है और उद्योगिक पार्क को 250 मेगा वाट मात्र ही बिजली की जरूरत है, पर बिना कोई नियम या कानून को मानते हुए उनके अधिकारी ओपन मार्केट में बिजली ऊंचे दर पर बेच रहे है । हम यह नहीं समझ पा रहे की आखिर वे ऐसा कर क्यूँ रहे है।

उद्योगिक पार्क से लगभाग 10000 परिवारों का घर चलता था लगभाग 42 करोड़ की जीएसटी भी जमा की जाती थी पर जिंदल स्टील एण्ड पावर को इनसे कोई मतलब नहीं है । हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे विनम्र निवेदन करते है की इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करवाना का कष्ट करे , सभी मजदूर और उद्योगपति इनके इस गलत गतिविधि से परेशान हो चुके है । इस तरह उद्योग संघ अपनी व्यथा बताते हुए समस्याओं का निराकरण करने की मांग कर रहा है वही अगर समस्या का निराकरण होता है तो उग्र आंदोलन जिंदल उद्योग को भी बंद करने का चेतावनी दे रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!