अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादेश

मई माह में बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को लगातार4 दिन  अवकाश का मिलेगा मौका

देश,न्यूज़ धमाका :-अप्रैल महीना जल्द ही खत्म होने वाला है और मई माह में बैंक में होने वाले अवकाश के बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले ही छुट्टियां घोषित कर चुका है। मई माह में बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को लगातार अवकाश का मौका भी मिलेगा। मई माह की शुरुआत में बैंक चार दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपका भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है तो तत्काल निपटा लें क्योंकि चार दिन अवकाश होने पर आपका काम अधर में लटक सकता है। हालांकि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती है, जिसका उपयोग ग्राहक कर सकते हैं।

1 से 4 मई तक लगातार छुट्टी

RBI की ओर से जारी कैलेंडर में बताया गया है कि मई के पहले हफ्ते में 4 दिन की छुट्टियां होती हैं। मई दिवस के अवसर पर 1 मई को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इस दिन रविवार होने के साथ महाराष्ट्र दिवस भी है। साथ ही 2 मई को कई राज्यों में परशुराम जयंती की छुट्टी रहेगी। 3 और 4 मई को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) की छुट्टी होगी। ईद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

मई माह में अलग-अलग राज्यों में कुल 13 दिन बैंक अवकाश रहेगा। RBI की ओर से बैंक हॉलिडे की लिस्ट 4 आधार पर जारी की जाती है। यह सूची देश और राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर आधारित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!