बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एचआईवी जांच रिपोर्ट:प्रदेश में घटी एचआईवी संक्रमितों की संख्या, केस 4.47 % से घटकर 0.26% पर पहुंचे

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी जांच और पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है कि साल दर साल एचआईवी संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। वर्ष 2007-08 से वर्ष 2020-21 तक यानी 14 साल में 54 लाख 71 हजार 699 लोगों की एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 35700 संक्रमित पाए गए।

वर्ष 2020-21 में 7 लाख 11 हजार 418 की जांच की गई, जिसमें 1851 पॉजिटिव पाए गए। यानी प्रदेश में 0.26 % लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। शुरुआत में 2007-08 में जब 25048 की एचआईवी जांच की गई थी, जिसमें 1119 संक्रमित पाए गए थे, तब प्रदेश में संक्रमितों का प्रतिशत दर 4.47% था।

60% पुरूष तो 40% महिलाएं संक्रमित
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक जो पॉजिटिव केस मिले हैं, उसमें 60% पुरूष तो 40% महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 25 से 49 वर्ष के बीच है। ज्ञात हो कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत करीब 42 एनजीओ को एचआईवी नियंत्रण के लिए जागरूकता लाने, स्क्रीनिंग, इलाज के लिए अस्पतालों तक ले जाने और दवाइयां बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। एचआईवी की रोकथाम के लिए शासन हर साल करीब 30 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है, इस राशि का उपयोग एनजीओ योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी करते हैं।

94 गर्भवती महिलाएं भी हुईं संक्रमित
इस बीच 2 लाख 95 हजार 904 गर्भवती महिलाओं की जांच गई, इसमें 94 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गईं। हालांकि अब इसमें भी सुधार हुआ। हर स्तर में संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है।

6573 की हो चुकी है मौत
प्रदेश में 2007 से अब तक एचआईवी पीड़ित 6573 लोगों की मौत हो चुकी है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने, संक्रमित महिला से उसके बच्चे को संक्रमित खून चढ़ाने और एक बार इस्तेमाल की जाने वाली सुई को बार-बार उपयोग किए जाने से ही संक्रमण बढ़ता है।

2007 से अक्टूबर 2020-21 के बीच कुल 35700 पॉजिटिव पाए गए, जिसमें रायपुर में सबसे अधिक 10116 तो बीजापुर में सबसे कम 24 केस पाए गए। अब तक प्रदेश के 6 जिले में संक्रमितों की संख्या 1 हजार से अधिक, 7 जिलो में संक्रमितों की संख्या 500 से अधिक, 14 जिलों में 100 से अधिक पॉजिटिव पाए गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!