रायपुर

CG में सताने लगी गर्मी:एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार; बस्तर में आंधी-बारिश की संभावना

रायपुर न्यूज़ धमाका // दो दिनों की गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। दुर्ग के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में इसे 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जगह रही। इस बीच बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। राजधानी रायपुर में तीखी धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री मापा गया था। माना हवाई अड्‌डे के पास अधिकतम तापमान इससे भी अधिक यानी 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसके साथ ही बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया, बीजापुर, बस्तर, बेमेतरा, रायपुर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश बीजापुर में रिकॉर्ड की गई है।

आज भी बढ़ेगा दिन और रात का तापमान
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्रों में गर्म उत्तरी हवा और दक्षिण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंडी और नम हवा का आना जारी है। ऐसे में 25 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी।

बस्तर संभाग और पड़ोसी जिलों में बारिश भी
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का मिलन क्षेत्र भी बना है। ऐसे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है। वर्षा और अंधड़ का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिले हो सकते हैं।

CG में तेज गर्मी से मिली राहत:प्रदेश में बारिश के बाद 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, आज भी आंधी-बारिश के आसार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!