सुकमाछत्तीसगढ

नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग:दंडकारण्य बंद के दौरान सुकमा में बस रुकवाई, यात्रियों को उतारकर लगा दी आग

सुकमा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। इस बार नक्सलियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा) बंद के दौरान कायराना हरकत की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को ही नक्सलियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। जिससे बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सली देर रात को सुकमा जिले के कोंटा से 15 किलोमीटर दूर स्थित सरिवेल्ला गांव के सड़क पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कोंटा की तरफ से हैदराबाद जा रही बस को रोक लिया। बस रोकने के बाद पहले उन्होंने यात्रियों को उतारा और उसमें आग लग दी। कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने ड्राइवर और यात्रियों को धमकी भी दी है। जिससे वह सभी डरे हुए हैं।

यात्रियों को नीचे उतार दिया गया था।

यात्रियों को नीचे उतार दिया गया था।

आग लगाने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अब बीच सड़क से जली हुई बस को हटाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल घटना के संबंध में अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं नक्सलियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य बंद के दौरान बीजापुर में एक पुलिस कैंप पर भी हमला कर दिया था।

पास खड़ कार सवार ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया है।

25 अप्रैल को नक्सलियों ने बुलाया था बंद
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य हार्डकोर महिला नक्सली निर्मला उर्फ नर्मदा दीदी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। निर्मला ने महाराष्ट्र के जेल में 9 अप्रैल को दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि इस पर लगभग 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं निर्मला की मौत को साथी माओवादियों ने शासन प्रशासन की साजिश बताया है। इसी विरोध में और निर्मला की याद में माओवादियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा) बंद का आह्वान किया था। माओवादियों ने पर्चा जारी कर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी। इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट थी।

BGL दागे थे
नक्सलियों जब इस तरह से बंद बुलाते हैं, तो वे हमेशा कुछ ना कुछ उत्पात मचाने की फिराक में रहते हैं। इस बार भी नक्सलियों ने यही करने की कोशिश की है। नक्सलियों ने 25 अप्रैल को ही बीजापुर जिले के नक्सलगढ़ में स्थित एक पुलिस कैंप पर माओवादियों ने हमला कर दिया था। माओवादियों ने कैंप पर कई BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे था। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई थी। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!