रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के शास्त्री बाजार में ग्राहकों और विक्रेताओं को वितरित किए कपड़े के थैले

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को नो प्लास्टिक अभियान का शुरुआत किया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुरू किए गए इस अभियान के तहत रायपुर के मुख्य सब्जी बाजार शास्त्री बाजार में ग्राहकों और विक्रेताओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और प्लास्टिक के बैग का उपयोग न करने को कहा गया।

बाजार में आए ग्राहकों से निवेदन किया गया कि वे अपने साथ कपड़े के थैले लेकर ही बाजार आएं। इस मौके पर संस्था ने 1,000 कपड़े के थैलों का मुफ्त में वितरण किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के नरेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, गणेश यादव, डा. रचना दुबे, डा. भारती अग्रवाल, शीला सरदार, सुदीप्त डे, पीयूष जैन, अरशद, नोमेश वर्मा, प्रथम यादव, ऋषभ यादव, पाठक अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश स्तरीय आयोजित होने वाली सर्व ब्राह्मण शोभा यात्रा की सफलता के लिए बैठकों का दौर जारी है। राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर प्रदेश स्तरीय आयोजित होने वाली सर्व ब्राह्मण शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष के अनुसार 14 मई को प्रदेश स्तरीय आयोजित होने वाली सर्व ब्राह्मण शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है।

यात्रा धरना स्थल बृढ़ापारा से निकलेगी। इसे लेकर टाटीबंध राधा कृष्ण मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर महासचिव आशीष शर्मा ने टाटीबंध तथा शहर में निवासरत समस्त ब्राह्मणों से अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!