मनोरंजन

आमिर खान ने अपने बेटे आजाद दोनों आम खाने में हो गये बिजी,खूबसूरत तस्वीर को आमिर खान प्रोडक्शन हैंडल ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर

मनोरानाजं,न्यूज़ धमाका :-आमिर खान गर्मियों के सबसे पसंदीदा फल यानी फलों के राजा आम को मजे लेकर खाते नजर आए। आमिर खान और किरण राव भले ही डिवोर्स लेकर अलग हो गए हैं लेकिन अपने बेटे आजाद के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने अपने बेटे आजाद के साथ आम का स्वाद लिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

आमिर और आजाद ने जिस तरह से मजे लेकर आम खाया उसे देखकर आपका भी मन आम खाने का हो जाएगा। इस मौके की खूबसूरत तस्वीर को आमिर खान प्रोडक्शन हैंडल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आम खाने में मग्न दिखे आमिर और आजाद

टेबल पर प्लेट में सजे आम को आमिर खान ने काटकर आजाद की प्लेट में रखा और दोनों बाप बेटे आम खाने में बिजी हो गए। तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि आमिर और आजाद को आम कितना पसंद हैं। आजाद अपने चेहरे पर क्यूट स्माइल लिए दोनों हाथों से आम खाने में जुट गए। इन तस्वीरों में आमिर और बेटे आजाद ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी है। आजाद ने आंखों पर चश्मा भी लगाया है जिसे देखकर लगता है उनकी आईसाइट वीक है। सुपरस्टार के इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसक अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं, और जमकर पिता और बेटे की जोड़ी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ ने उनकी इन तस्वीरों को ट्रोल भी कर दिया है एक यूजर ने पूछा- क्या आपको पता है आम के भाव क्या हैं?

एक और वीडियो हुआ था वायरल

आमिर खान यूं तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन हाल ही में अपनी एक फैन और इनफ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ बैसाखी मनाते हुए नजर आए थे। आमिर ने रूही और उसकी फैमिली के साथ हलवा और लस्सी का लुत्फ ही नहीं उठाया बल्कि जमकर भांगड़ा भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!