बस्तरकांकेर

आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया… दो ग्रामीणों को सिकार बना चूका था वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने में सफल हुई

 

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

वन विभाग की टीम ने करीब 4 दिन के बाद आखिरकार आदमखोर तेंदुआ पकड़ ही लिया. इस तेंदुए की वजह से कांकेर में काफी दहशत का माहौल था.

दो ग्रामिणों को अपना शिकार बना चुका था – क्योंकि तेंदुआ  अब तक दो ग्रामिणों को अपना शिकार बना चुका है. इस आदमखोर तेंदुए को पड़कने के लिए वन विभाग की टीम ने 3 पिंजरे लगाए थे. लेकिन इसे पकड़ने के चक्कर में एक भालू पकड़ा गया था.

वन विभाग ने बनाई थी कई प्लानिंग

आदमखोर तेंदुए को पकड़ने वन विभाग कई अलग-अलग प्रकार की प्लानिंग की थी. लेकिन शातिर तेंदुआ अब तक बस्ती के आसपास खुलेआम घूम रहा था. बता दें कि भैंसाकट्‌टा में महिला पर हमला कर उसे खाने के बाद वनविभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले एक पिंजरा में चारा डाल घटनास्थल पर लगाया था, मगर चालाक तेंदुआ चकमा देकर बगल के घर में घुसा गया. इसे देख विभाग ने गांव में तीन और पिंजरे चारा डाल लगाया, लेकिन बस्ती में आया तेंदुआ इन पिंजरों में रखे चारे से खुद के लिए खतरा भांप आसपास भी नहीं फटका.

इसके बाद भैंसाकट्टा पहाड़ी में कैमरा लगा बकरा बांधा गया था. यहां भी चालाक तेंदुआ पहाड़ पर मौजूद बकरे में रस्सी बंधी देख उसके आसपास भी नहीं फटका. वन विभाग की सारी मेहनत पर पानी फेरते हुए लकड़बग्घा बकरे को खा गया था. इसके बाद फिर वन विभाग ने भैंसाकट्‌टा व पलेवा में चारा डाल चार पिंजरा लगाया था. लेकिन शुक्रवार की रात भी पलेवा में लगे पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं आया, अलबत्ता भोजन की तलाश में घूम रहा भालू पिजरे में फंस गया. इसके बाद भालू को वन विभाग ने पकड़ जंगल में छोड़ दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!