रायपुरछत्तीसगढ

रामपुर खास विधानसभा में राम गिंडलानी की मेहनत रंग लायी

संवाददता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उत्तरप्रदेश चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी जी को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास का प्रभारी बनाया गया था और गिंडलानी जी के नेतृत्व में उनकी टीम लगातार नवम्बर महीने से फरवरी महीने तक रामपुर खास विधानसभा में संघन दौरा एवं प्रचार प्रसार और संघठन के कार्यकताओं के साथ मीटिंग और जनसभा आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आराधना मिश्रा ( मोना जी ) के लिए वोट देने की जनता जनार्दन से अपील किये और आज 10 मार्च 2022 को उस मेहनत का परिणाम आया और गिंडलानी जी एवं उनकी टीम की मेहनत रंग लायी और लगभग साढ़े 13000 वोट से जीत दर्ज की रामपुर खास में जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री एवं रामपुर खास के प्रभारी राम गिंडलानी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनार्दन का आभार प्रकट किया है और आराधना जी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है , छत्तीसगढ़ से जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी , जिला सचिव मनोहर गेहाणी , जिला संयुक्त महामंत्री माणिक कोडवानी एवं एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले रामपुर खास में गिंडलानी जी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर 3 महीने तक लगातार डेरा जमाए थे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!