विदेश

रूसी सेना ने यूक्रेन के मेयर को बनाया बंधक,जेलेंस्की ने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध 

न्यूज़ धमाका :-रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान युद्ध का आज 17वां दिन है और अभी भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब खबर है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोवा को बंधक बना लिया है। ऐसी जानकारी है कि मेयर फेडोरोवा ने रूसी सेना की मदद करने से इनकार कर दिया था। इस बीच मेलिटोपोल शहर के मेयर को बंधक बनाने की खबर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100% लोग इस घटना का विरोध करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले, तो छिड़ जाएगा तीसरा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका आग में घी डालने का काम लगातार कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यदि रूस उक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन में रूस से नहीं लड़ेगा, क्योंकि नाटो और मॉस्को के बीच सीधे टकराव से तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

रूस ने दो देशों को मान्यता देकर छेड़ दिया था युद्ध

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू कर दिया था। इस युद्ध से अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!