रायपुरछत्तीसगढ

डाॅ.मीरा बघेल जी (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर) एवं महिला चेम्बर के सहयोग से विशेष मैमोग्राम शिविर का हुवा आयोजन

संवाददता:- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर, न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर ने जानकारी दी कि डाॅ.मीरा बघेल जी (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर) एवं महिला चेम्बर के सहयोग से दिनांक 13 मार्च 2022, रविवार को सुबह 10.30 बजे से डाॅ.भीमराव अम्बेडकर हास्पीटल रायपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में एक विशेष मैमोग्राम शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

महिला चेम्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं सदैव परिवार एवं अन्य जिम्मेदारियोें के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति उदासीन होती हैं परन्तु वेे परिवार की रीढ़ होती हैं। अतः महिला चेम्बर ने आग्रह किया है कि इस विशेष मैमोग्राम शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर महिलायें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!