रायपुरछत्तीसगढ

गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को टाइगर रिजर्व से,वन्य जीवो की शिफ्टिंग की जा रही,करीब 48 हिरण को कोरिया में शिफ्ट दो वाहन पलटा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को टाइगर रिजर्व की मान्यता मिलने के बाद वहां वन्य जीवो की शिफ्टिंग की जा रही थी। शुक्रवार को रायपुर के नंदनवन से दो वाहनों में करीब 48 हिरण को कोरिया में शिफ्ट करने के लिए ले जाए जा रहे थे। वहीं बसंतपुर से नवागांव होते हुए भाड़ी जाने के रास्ते में बसंतपुर के पास हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पहले भी इस मोड़ लगातार हादसे हुए हैं। महीने में करीब आधा दर्जन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हादसे की सूचना मिलते पर डीएफओ दिनेश पटेल सहित गौरेला पेंड्रा के वन परिक्षेत्र अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हिरणों से भरे वाहन को क्रेन से सीधा किया। टीम में साथ चल रहे हैं डा. राकेश वर्मा वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने बताया कि सभी हिरण सुरक्षित हैं। वही जिस ग्रामीण के घर की बाड़ी में यह वाहन पलटा था, उसको वन विभाग ने तात्कालिक राहत और मुआवजा राशि भी प्रदान किया गया है।

जंगल सफारी में वन्यजीवों को शिफ्ट करने के बाद नंदनवन में हिरन और चीतल वहीं रह गए थे। जंगल सफारी में भी काफी संख्या में वन्यजीवों के होने से हिरनों व चीतलों को शिफ्ट नहीं किया गया था। वन विभाग नंदनवन को पक्षी अभ्यारण्य बना दिया है, देश-विदेश की पक्षियों की और संख्या बढ़ाने के लिए हिरण को यहां से हटाना था। इसके लिए गुरुघासीदास अभ्यारण्य से सहमति मिल चुकी थी, लेकिन कोरोनाकाल के कारण यह शिफ्टिंग टल गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!