
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में दिनदहाड़े चाकू मारकर प्रापर्टी डीलर के हत्या का प्रयास किया गया। प्रापर्टी डीलर आरिफ नियाजी को करिश्मा अपार्टमेंट के सामने वारदात हुई। उसे बचाने के लिए आए लोगों पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। घटना के समय काफी संख्या में जुटे लोगों ने मोवा निवासी युवराज सिंह को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद उसे पंडरी थाने में पुलिस को सौंप दिया। घायल आरिफ ने आरोपित पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
