
न्यूज़ धमाका :-यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी। पूरे देश की नजर इन परिणामों पर है। इससे पहले 9 मार्च, बुधवार को असम में महानगरपालिका चुनावों के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। यहां कुल 80 नगरपालिका बोर्डों पर मतगणना चल रही है। कुल 977 पार्षद चुने जाने हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक है । बता दें, असम म्युनिसिपल इलेक्शन 2022 में पहली बार EVM का इस्तेमाल किया गया है। यही कारण है कि नतीजे जल्दी-जल्दी घोषित हो रहे हैं।



