देश

SBI ग्राहकों को दो लाख रुपए तक की फ्री इंश्योरेंस,स्कीम का उठा सकते फायदा

न्यूज़ धमाका :-देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अपने ग्राहकों के लिए अक्सर कुछ ऐसी योजनाएं लॉन्च करता है, जो उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अब हाल ही में एसबीआई ने ग्राहकों के लिए 2 लाख रुपए तक की फ्री इंश्योरेंस स्कीम को शुरू किया है। यदि आप भी SBI ग्राहक हैं तो तत्काल इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत रुपे डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले सभी जन-धन खाताधारकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना कवर दिया जा रहा है। यहां जानें इस स्कीम के बारे में विस्तार से –

एसबीआई ग्राहकों को ऐसे मिलेगा कवर

मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना में बीमा की राशि SBI के द्वारा ग्राहकों के जन धन खाता खोलने की अवधि के अनुसार निर्धारित की जाएगी। ऐसे ग्राहक, जिनका प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोला गया खाता 28 अगस्त, 2018 तक खोला गया है, उन्हें जारी किए गए रुपे पीएमजेडीवाई कार्ड पर 1 लाख रुपए तक की बीमा राशि मिलेगी, वहीं दूसरी ओर 28 अगस्त 2018 के बाद जारी रुपे कार्ड पर 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना कवर मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!