गरियाबंदछत्तीसगढ

महंगाई भत्ता को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सातवां वेतनमान गृह भाड़ा भत्ता पर ने सीएम भूपेश कोसौंपा ज्ञापन

फिंगेश्वर,न्यूज़ धमाका :-महंगाई भत्ता संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को लंबित 14 फीसद महंगाई भत्ता को तत्काल प्रदान करने तथा सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने की मांग तथा राजस्थान सरकार की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार फिंगेश्वर को ज्ञापन सौंपा गया। महंगाई भत्ता मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक पूरन लाल साहू जिला सह संयोजक टिकेंद्र यदुए लता ध्रुव, ब्लॉक संयोजक हुलस साहू व किरण साहू ने कहा कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारियों को 14 फीसद महंगाई भत्ता कम मिल रहा है तथा विगत 7 वर्ष से सातवें वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण जरूर हुआ है परंतु आज पर्यंत गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित नहीं किया गया। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को लगातार आर्थिक क्षति हो रही है जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर है। महंगाई भत्ता के लिए महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर पर 7 मार्च को ब्लाक मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

वहीं आंदोलन के दूसरे चरण 11 मार्च को राजधानी रायपुर में धरना देकर पैदल मार्च कर ज्ञापन देंगे तथा आंदोलन के अंतिम चरण में 11अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करेंगे। इन तीनों चरणों के आंदोलन करने के बाद भी परिणाम नहीं आता है तो महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक लता ध्रुव, टिकेन्द्र यदु, दिनेश्वर साहू, ब्लाक संयोजक हुलस साहू, किरण साहू, डगेश्वर ध्रुव, कमलेश बघेल, उमेश यदु, मनोहर साहू, जागेश्वर गायकवाड़ सहित ब्लाक ईकाई फिंगेश्वर के शिक्षक बड़ी संख्या मेंउपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!