
मुंबई न्यूज़ धमाका // फिल्म पुष्पा: The Rise को पूरे देश में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म के बाद से ही एक्टर अल्लू अर्जुन सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी इस फिल्म का धमाका अभी भी जारी है. पुष्पा के रिलीज के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई अल्लू अर्जुन के कारण फिल्म पुष्पा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए Ala ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करने का फैसला लिया है.
बता दें कि अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘ ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू को 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है और 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.
‘अल वैकुंथापुर्रमुलू एक कमर्शियल एंटरटेनमेंट फिल्म है जिसका निर्देशन त्रिविक्रम निवासन ने किया है. अल्लू अर्जुन की Pushpa धमाकेदार हिट फिल्म बन गई है इसलिए निर्माताओं ने ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू को हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी अपनी ट्विटर हैंडल पर दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ”अल्लू अर्जुन: पुष्पा के बाद अला वैकुंठपुरमुल्लू का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी”. फिल्म में तब्बू, जयराम, सुशांत, निवेथा पेथुराज, नवदीप और राहुल रामकृष्ण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. एस थमन ने इस फिल्म के चार्टबस्टर गानों को कंपोज किया था.
फिल्म ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू ने 2020 में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म को 2020 में Sankranti Award 2020 से सम्मानित किया गया था. अल्लू अर्जुन की ‘अल वैकुंथापुर्रमुलू ने पहले दिन दुनियाभर में 85 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म ने अमेरिका में 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. ऐसे में मेकर्स को अला वैकुंठपुरमुल्लू के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने की पूरी उम्मीद है. फैंस इस फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर कितना उत्साहित हैं, इसका पता को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही चलेगा.




