
इंदौर न्यूज़ धमाका /// क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ब्लैकमेलर प्लंबर को गिरफ्तार किया है, जो अपने ग्राहकों से फोन नंबर लेने के बाद उनका ईमेल आईडी को हैक कर लेते था। उसके बाद पर्सनल डेटा निकाल कर ब्लैकमेल करता था। आरोपी प्लंबर अबतक कई लोगों को अपना निशाना बनाकर मोटी रकम वसूल चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलर प्लंबर को गिरफ्तार कर चुका है।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्लैकमेलिंग करने वाले फ़रार आरोपी को 24 घंटे में गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी प्लंबर का काम करने के दौरान ग्राहकों के मोबाइल नंबर ले कर जीमेल अकाउंट का पासवर्ड हैक कर पर्सनल डेटा निकल लिया करता था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का काम शुरू करता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि पूर्व में भी वो इस तरीक़े से ब्लैकमेलिंग कर कर लोगों से मोटी रक़म ऐंठ चुका है। इंदौर क्राइम ब्रांच में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी आरोपी संदीप पिछले कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था। महिला ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया पर आरोपी नहीं माना। इसके बाद महिला के निजी फ़ोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके एवज़ में 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। महिला ने पूरे मामले की क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी गिरफ़्तार कर लिया। फ़िलहाल आरोपी से पुलिस और भी पूछताछ में जुटी हुई है।

