
लखनऊ न्यूज़ धमाका // कांग्रेस और रालोद-सपा की एक-एक सूची आने के बाद अब भाजपा की पहली सूची भी तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि करीब 172 नामों की पहली सूची शनिवार दोपहर तक पार्टी की ओर से जारी कर दी जाएगी। खास बात ये है कि विधान परिषद के बजाय इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा के जरिए सत्ता तक जाने की जुगत में दिखेंगे। उनका अयोध्या से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी परंपरागत सीट सिराथू से रण में उतरेंगे। हालांकि, इस सूची के सभी नाम सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंद के नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने कुछ सीटों पर उनकी राय को दरकिनार कर अपने स्तर पर प्रत्याशी फाइनल किए हैं। पहली सूची में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बाकी सभी नाम पहले और दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के होंगे। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य दोनों की ही सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में होना है।
दिल्ली की बैठक में फाइनल हुए नाम
दिल्ली में चुनाव समिति व पार्टी हाईकमान की बैठक में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की गई है। इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकमान एकमत नहीं थे। मगर सीएम योगी की मर्जी के विपरीत कुछ सीटों पर नाम तय किए गए।
कांग्रेस और रालोद-सपा की एक-एक सूची आने के बाद अब भाजपा की पहली सूची भी तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि करीब 172 नामों की पहली सूची शनिवार दोपहर तक पार्टी की ओर से जारी कर दी जाएगी। खास बात ये है कि विधान परिषद के बजाय इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा के जरिए सत्ता तक जाने की जुगत में दिखेंगे। उनका अयोध्या से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी परंपरागत सीट सिराथू से रण में उतरेंगे। हा
लांकि, इस सूची के सभी नाम सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंद के नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने कुछ सीटों पर उनकी राय को दरकिनार कर अपने स्तर पर प्रत्याशी फाइनल किए हैं। पहली सूची में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बाकी सभी नाम पहले और दूसरे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के होंगे। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य दोनों की ही सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में होना है।
दिल्ली की बैठक में फाइनल हुए नाम
दिल्ली में चुनाव समिति व पार्टी हाईकमान की बैठक में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की गई है। इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकमान एकमत नहीं थे। मगर सीएम योगी की मर्जी के विपरीत कुछ सीटों पर नाम तय किए गए।

भाजपा, पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को कैराना से टिकट देने वाली है।
कैराना से सपा अपने मौजूदा विधायक नाहिद हसन को टिकट दे चुकी है। नाहिद हसन पर उन अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा है जिनकी वजह से यहां पलायन हुआ था। जबकि भाजपा पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को ही यहां से टिकट देने वाली है। यानी यहां पलायन के मुद्दे पर धुर विरोधी रहे दोनों पक्ष चुनाव में आमने-सामने होंगे।
राजनाथ सिंह के बेटे और कल्याण सिंह के पौत्र भी मैदान में
इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का भी नाम होगा। पार्टी उन्हें नोएडा से टिकट देने वाली है। इसके अलावा कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को भी अतरौली से टिकट दिया जा रहा है।
योगी अयोध्या से लड़ेंगे, मथुरा में श्रीकांत की सीट सुरक्षित

श्रीकांत शर्मा मथुरा से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।
चुनाव के शुरुआती दिनों से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा, अयोध्या या गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके मथुरा से लड़ने की स्थिति में राज्य सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा को अपनी सीट छोड़नी पड़ती। मगर योगी के अयोध्या से उतरने की वजह से उनका मथुरा से लड़ना तय माना जा रहा है। गोरखपुर, योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। इसी वजह से पार्टी उन्हें अयोध्या से उतारना चाहती है ताकि पूरे राज्य में एक सकारात्मक संदेश जाए।
भाजपा के 50 संभावित प्रत्याशियों की सूची
| सीट | प्रत्याशी का नाम |
| अयोध्या | योगी आदित्यनाथ |
| सिराथू | केशव प्रसाद मौर्य |
| बागपत | योगेश धामी |
| कोल (अलीगढ़) | अनिल पाराशर |
| बरौली | जयवीर सिंह |
| अतरौली | संदीप सिंह (कल्याण सिंह के पौत्र) |
| खैर | अनूप प्रधान बाल्मीकि |
| एत्मादपुर | धर्मपाल सिंह |
| आगरा दक्षिण | योगेंद्र उपाध्याय |
| आगरा कैंट | डॉ. जीएस धर्मेश |
| आगरा उत्तर | पुरुषोत्तम खंडेलवाल |
| बाह | रानी पक्षालिका सिंह |
| खैरागढ़ | भगवान सिंह कुशवाहा |
| फतेहपुर सीकरी | चौधरी बाबूलाल |
| फतेहाबाद | छोटेलाल वर्मा |
| गोवर्धन | मेघ श्याम सिंह |
| मथुरा | श्रीकांत शर्मा |
| बल्देव | पूरन प्रकाश |
| मांट | राजेश चौधरी |
| गाजियाबाद | अतुल गर्ग |
| शामली | तेजेंद्र सिंह नरवाल |
| मेरठ शहर | सुनील भराला |
| लोनी | नंदकिशोर गुर्जर |
| कैराना | मृगांका सिंह |
| सरधना | संगीत सोम |
| थाना भवन | सुरेश राणा |
| बुढ़ाना | उमेश मलिक |
| हस्तिनापुर | दिनेश खटीक |
| नोएडा | पंकज सिंह (राजनाथ सिंह के पुत्र) |
| खतौली | विक्रम सैनी |
| सिवालखास | मनिंदर पाल सिंह |
| मेरठ दक्षिण | सोमेंद्र तोमर |
| मुरादनगर | अजीत पाल त्यागी |
| साहिबाबाद | सुनील कुमार शर्मा |
| मोदीनगर | डॉ. मंजू सिंह |
| हापुड़ | विजयपाल |
| शिकारपुर | अनिल शर्मा |
| बड़ौत | केपी मलिक |
| गढ़मुक्तेश्वर | हरेंद्र चौधरी तेवतिया |
| दादरी | तेजपाल सिंह नागर |
| मुजफ्फरनगर | कपिलदेव अग्रवाल |
| पुरकाजी | प्रमोद ऊंटवाल |
| किठौर | सत्यवीर त्यागी |
| चरथावल | नरेंद्र कश्यप |
| छपरौली | सहेंद्र सिंह रमाला |
| मेरठ कैंट | अमित अग्रवाल (मौजूदा के विधायक पुत्र) |
| मीरापुर | प्रशांत गुर्जर |
| इगलास | राजकुमार सहयोगी |
| हस्तिनापुर | दिनेश खटीक |
| खुर्जा | मीनाक्षी सिंह |
| छाता मथुरा | लक्ष्मी नारायण चौधरी |




