बलरामपुरक्राइमछत्तीसगढ

बलरामपुर : शराबी पत्नी रास्ते में सोने की जिद करने लगी , नशे में धुत पति ने सर कुचल कर उतारा मौत के घाट

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पेंडारडीह गांव में 2 दिन पहले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आपस में इतनी ज्यादा शराब का सेवन किया कि दोनों ही अपना आपा खो बैठे। गांव से 2 किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव में शराब पीने गया दंपत्ति जब शराब पीकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पत्नी सकमइत सड़क पर ही सोने की जिद करती रही, जिसके बाद नाराज होकर पति गहनु ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि शराब के ओवरडोज की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!