
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। प्रतिदिन देश में कोरोना वायरस के मामले 1 लाख 50 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। वहीं देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी किए गए आंक़डों के मुताबित, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,94,720 केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,60,70,510 हो गई है। जबिक एक दिन में 442 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है।
अगर दिन में कोरोना वायरस को मात देने वाले मरीजों की बात की जाए तो, 60,405 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,46,30,536 हो गई है। इसके अलावा अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,55,319 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
वहीं अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, बीते 24 घंटे में 442 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 4,84,655 हो गया है। वहीं देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 11.05 फीसदी है।
इन सब के अलावा आपको बता दें कि देश में जारी कोरोना वायरस की जंग को जीतने के लिए वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में 1,53,80,08,200 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बताया कि देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,868 हो गई है।




