बलरामपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले की कुसमी पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, एक बाइक सहित 81,900 नगद राशि भी जब्त की है। दरअसल कुसमी थाना क्षेत्र के करकली गाँव में पुलिस को मुखबिर के जरिए एक जुए का फड़ सजे होने की सूचना मिली।

जिसके बाद थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर मौके से 7 जुआरियों इस्लाम अंसारी सूबेदार, शिवनंदन, इजराफिल, प्रभात रंजन, झिरमल, टेनियाँ को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹81,900 नकदी बरामद किया। साथ ही एक i10 कार और एक बाइक को भी पुलिस ने जप्त करते हुए आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!