सुकमाछत्तीसगढ

सहदेव दिरदो सड़क हादसे में हुआ घायल, सिर में लगे 4 टांके

सुकमा न्यूज़ धमाका /// बचपन का प्यार वाला हीरो सहदेव दिरदो सड़क हादसे में घायल हो गया है। सहदेव दिरदो को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर सुकमा एसपी सहदेव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सहदेव दिरदो का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं. सहदेव दिरदो का एक्सरे भी किया गया है।

सहदेव दिरदो कुछ महीने पहले बचपन का प्यार गाने को लेकर सोशल मीडिया में हिट हुआ था। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ के एक एलबम भी बनाया था, जो सोशल मीडिया में बहुत हिट हुआ। ‘बचपन का प्यार’ हर किसी के जुबां पर चढ़ गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!