खैरागढ़छत्तीसगढ

दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी के खिलाफ ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के अपनी दूसरी पत्नी विभा सिंह के साथ राशि मांगनें, धमकानें, जबरन कमल विलास पैलेस में कब्जा करने जैसे आडियों वायरल होनें और सोमवार को दिवंगत विधायक सिंह के दोनों बच्चों द्वारा राजनांदगांव में प्रेस वार्ता लेने के बाद, देवव्रत सिंह के परिजनों ने समर्थकों सहित मंगलवार को कमल विलास पैलेस के सामनें जमकर हंगामा करतें दूसरी पत्नी विभासिंह पर जबरन पैलेस में कब्जा करनें, देवव्रत सिंह के कालोनाइजर कार्यालय में तालाबंदी करने, वाहन को जबरन छीनने सहित बच्चों को जान का खतरा बताते विभासिंह को पैलेस छोड़ने पर नारेबाजी की। शहर के राजपरिवार के सदस्यों ने छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, पैलीमेटा, उदयपूर सहित कई इलाकों से सैकड़ों समर्थकों को जुटा मंगलवार सुबह कमल विलास पैलेस का घेराव कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस इस दौरान समर्थकों और परिजनों को समझाती रही लेकिन वे नहीं माने और विभासिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। मौके पर मौजूद एसडीओपी दिनेश सिन्हा सहित पुलिस बल ने समर्थकों और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन समर्थक विभा सिंह से ही बात करनें अड़े रहे। एसडीओपी सिन्हा ने इस दौरान महिला पुलिस बल के साथ पैलेस पहुँच विभासिंह से बातचीत की। तब पैलेस से बाहर निकली विभासिंह ने शाम को सारी स्थिति साफ करने का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!