ग्वालियर

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल का किया शुद्धीकरण

ग्वालियर न्यूज़ धमाका // । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दो दिन पहले ग्वालियर स्थित ‘रानी लक्ष्मीब की समाधी स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का मामला राजनीतिक रुप ले लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लक्ष्मी बाई समाधि पर पुष्पांजलि करने के दो दिन बाद मंगलवा को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह बाउंड्री कूद कर पुलिसकर्मियों से झड़प करते हुए समाधि स्थल पहुंच गए। इसके बाद जल चढ़ाकर ‘रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल’ का शुद्धीकरण किया। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि- रानी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है। 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने इस दौरान सिंधिया परिवार पर रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी करने का आरोप लगाया। देश की आजादी बहुत पहले मिल जाती लेकिन सिंधिया परिवार की गद्दारी ने पूरे देश को शर्मसार किया था। सवाल करते हुए कहा कि- गद्दारों के सर झुकाने से माफी नहीं मिलेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला – 26 दिसंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए थे। सिंधिया सभी को चौंकाते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचे गए। सिंधिया ने वीरांगना को पुष्पांजलि देकर नमन किया। हाथ जोड़कर माथा टेका। समाधि स्थल की परिक्रमा भी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!