
कोटा न्यूज़ धमाका /// कांग्रेसियों ने रतनपुर महामाया चौक में अपने ही पार्टी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या का पुतला दहन किया. बताया गया कि एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिस पर छाया विधायक विभोर सिंह व कुछ कांग्रेसियों के ऊपर ही अभद्र टिप्पणी की गई है. ऑडियो क्लिप को लेकर कांग्रेसियों ने महामाया चौक में पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से हटाने की मांग करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.



