इंदौरमध्यप्रदेश

MP : नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के सीने में घोंप दिया खंजर

इंदौर न्यूज़ धमाका // एक महिला की हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आया है. महिला कुछ दिन पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने गई थी, लेकिन विवाद के बाद वापस अपने पति के पास आ गई. यह प्रेमी को नागवार गुजरा. रविवार रात महिला अपनी बच्ची के साथ सब्जी खरीदने गई थी, तभी उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की है. वैजयंती उर्फ संगीता नाम की महिला की उसके प्रेमी ने ही चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी. दरसअल महिला अपने पति बबलू के साथ पिछले 5 वर्षों से इंदौर में आरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी. उसी दौरान महिला की सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती हो गई.

यह दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद करीब 1 महीने पहले महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी विनोद के साथ रहने लगी थी. तभी पिछले दिनों दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद महिला फिर वापस अपने पति के पास आ गई थी. रविवार रात महिला पालदा बाजार में सब्जी लेने के लिए अपनी छोटी बेटी शिवानी के साथ गई थी.

इसी दौरान रास्ते में महिला संगीता का प्रेमी विनोद मिला. जिससे कुछ कहासुनी होने पर उसने चाकू से वार कर दिया. इस हमले में घायल महिला को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में भंवरकुआं पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर प्रेमी विनोद की तलाश शुरू कर दी है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!