
कोटा न्यूज़ धमाका /// ग्राम कुपाबांधा में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुछ ग्रामीण सुबह वहां से निकल रहे थे, तो उन्होनें देखा की गणेश राइस मिल के सामने एक आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर झूल रह है। जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई, ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है। वही युवक ने आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सका है।



