जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर चांपा : फर्जी अनुकंपा में नियुक्ति में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, जॉइंट डायरेक्टर ने DEO से मांगा अभिमत

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका /// पांच लोगों को फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति दी गई है. नियमों को दरकिनार कर गवर्नमेंट टीचर के बेटे, बहन और बहू को नियुक्ति दे दी गई है. जबकि शासन के नियमानुसार किसी परिवार में शासकीय कर्मचारी है, तो दूसरे सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती.

मामले में संयुक्त संचालक एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. संयुक्त संचालक ने गलत नियुक्तियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही नियुक्ति देने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ DEO से अभिमत मांगा गया है. जांजगीर-चांपा जिले में कोरोना काल के दौरान साल 2020 में अपात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति देने की शिकायत अधिवक्ता अश्वनी शुक्ला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी.

इस पर संभागीय संयुक्त संचालक ने जांच के आदेश दिए और प्रतिवेदन मांगा. जांच में पता चला है कि तत्कालीन DEO केएस तोमर के कार्यकाल में नियुक्तियां दी गई है. इसमें से एक उम्मीदवार आशुतोष दुबे की अनुकंपा नियुक्ति को DEO ने निरस्त कर दिया था.

ALSO READ : 223 गायों की मौत का मामला , विधानसभा में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पेश

बाकी 4 उम्मीदवार मोनिका पांडेय सहायक ग्रेड-3, विभा बंजारे सहायक शिक्षक, जीतू पोर्ते सहायक ग्रेड-3 और सौरभ सिंह कश्यप भृत्य की जांच कर प्रतिवेदन सहायक संचालक को भेजा गया. जांच रिपोर्ट में इनकी भी नियुक्ति शासन के प्रावधान के विपरीत करने का मामला सामने आया है. लिहाजा, संयुक्त संचालक ने अपात्र नियुक्ति के खिलाफ DEO को कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया है. इसके साथ ही नियुक्ति में दोषी अधिकारी-कर्मचारी का नाम, पदनाम अपने स्पष्ट अभिमत के साथ संयुक्त संचालक को भेजने का आदेश दिया गया है.

जिले में अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी होने की जानकारी वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त संचालक को दी है. उन्होंने अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट किया है कि दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार में पूर्व से ही कोई सदस्य सरकारी सेवा में है तो अन्य सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती. रामनायण पांडेय हेडमास्टर के निधन के बाद उनकी बहू मोनिका पांडेय को नियुक्ति दी गई है. जबकि उनका पुत्र भी कोरबा जिले में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है. इसी तरह विनायक कांत सहायक शिक्षक के निधन के बाद उनकी शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है. उनकी की मां छत कुमारी कुर्रे भी हेडमास्टर है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!