देशमनोरंजन

हरनाज कौर संधू बनीं, मिस यूनिवर्स 2021, 21 साल के लंबे समय के बाद भारत ने जीता ये मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब

मुंबई न्यूज़ धमाका // 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए हरनाज कौर संधू ने ये खिताब अपने नाम किया है. संधू से पहले केवल दो भारतीयों साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इस आयोजन का 70वां संस्करण इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती.

चंडीगढ़ निवासी मॉडल, जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं. उनको पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रहीं.

इस सवाल का जवाब देकर जीता खिताब– सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू  ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है. बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं. इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!