अंबिकापुरछत्तीसगढ

सरगुजा : सीमेंट में मिलावट करने वाले पकड़े गए , दुकान हुआ सील

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// मिलावटी सीमेंट बेचे जाने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने गोधनपुर स्थित बनभौरी सीमेंट दुकान में छापेमारी की कार्यवाही कर मिलावटी सीमेंट बेचने दुकान संचालक को पकड़ा है। वही कलेक्टर के निर्देश पर सीमेंट दुकान को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अंबिकापुर शहर के गोधनपुर स्थित मां बनभौरी सीमेंट दुकान में मिलावटी सीमेंट बेचने की शिकायत पर तहसीलदार भूषण मंडावी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए दुकान को सीलबंद की गई। एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि गोधनपुर स्थित बनभौरी सीमेंट दुकान के संचालक द्वारा सीमेंट में मिलावट कर बेचने की शिकायत की गई थी।

कलेक्टर के निर्देश पर टीम द्वारा बुधवार को सीमेंट दुकान में मौका जांच कर दुकान संचालक से पूछताछ की गई। दुकान संचालक दिलीप अग्रवाल ने बताया कि नमी के कारण सीमेंट खराब होने पर धूप में रखकर उसे फिर से पैक कर बिक्री किया जा रहा है। तहसीलदार ने दुकान संचालक के उक्त कृत्य को अवैधानिक मानते हुए आगामी आदेश पर्यन्त के लिए सीमेंट दुकान को सील कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!