
कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत इरिकवुटा में एक युवक को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इरिकवुटा पंचायत के आश्रित गांव उडुमगाव के युवक को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से दो बार वारकर मौत के घाट उतार दिया है. जानकारी मिलते ही पखांजुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख अपने टीम के साथ घटना स्थल उडुमगांव पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं। आरोपी फरार है
