
भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर के कौरव भवन के सामने सुनहरी बाग इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने उसका शव मकान में पीछे बने टीन शेड के पाइप पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
सोमवार को पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय खुशीलाल रैकवार पिता मायाराम रैकवार कौरव भवन के सामने सुनहरी बाग में रहता था। उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर्ड है। परिजन ने बताया कि शनिवार रात सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए थे। रविवार सुबह जब नींद खुली तो पीछे की तरफ बनाए गए शेड में खुशीलाल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
पुलिस द्वारा परिजन से पूछताछ में बताया कि खुशीलाल लॉकडाउन के बाद से बेरोजगार था। उसे काम नहीं मिल रहा था। इसी बात को लेकर वह तनाव में रहने लगा था। बेरोजगारी के कारण उसने शादी भी नहीं हुआ था



