रायपुरछत्तीसगढ

धरमलाल कौशिक : छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल नहीं, केंद्र के भरोसे चल रही है सरकार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्य सरकार पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जमकर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार कभी भी जनता की भलाई का काम नहीं करती, बल्कि सरकार हमेशा राजनीति करना चाहती हैं. छत्तीसगढ़ की सरकार चल रही है, तो यह भूपेश बघेल के नहीं बल्कि केंद्र सरकार के भरोसे चल रही है

नंदकुमार साय के बयान पर कौशिक ने कहा कि नंदकुमार साय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है. समय-समय पर अपनी बातें रखते रहते हैं. साय हमारे वरिष्ठ नेता है. हमें कुछ प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बेरोजगारी भत्ते और रोजगार पर राज्य सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित हैं. हमारे युवा साथी लगातार बेरोजगारी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस सरकार ने बड़े-बड़े सपने तो दिखाए, लेकिन रोजगार नहीं दे पा रही है, न ही जीविका का साधन दे पा रही है.

गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए किए गए एमओयू पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार गोबर से खरीदी भी कर ली और वह भी हम लोगों ने देख लिया कि गोबर कितना बिक गया. फिर गोबर से बिजली भी बना ली, जो पूरे प्रदेश में गुल हो चुकी हैं, अब गोबर से पेंट भी बनाएंगे, जिसकी बात हम विधानसभा में करेंगे.

सरकार द्वारा केंद्र को लिखें पत्र पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, जब छ्त्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी, तब यहां पर रेत, गिट्टी किस रेट पर था. छत्तीसगढ़ को आप कहां ले जाना चाहते हैं. आप जो वैट घटाने की बात करते हैं, वो पूरी तरह समझ से बाहर है. आप अपनी राजनीति के लिए जनता को क्यों परेशान कर रहें है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!