
रायपुर न्यूज़ धमाका /// भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा है कि प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय, चिप्स और चिकित्सा शिक्षा विभाग की इस उदासीनता के चलते एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को पूरा करेगा. जबकि व्यवस्था और तक़नीकी समस्याओं को देखते हुए इस बार काउंसिलिंग का ज़िम्मा चिप्स को सौंपा गया था, लेकिन चिप्स अब तक इसकी कोई तैयारी नहीं कर पाया है,
और 23 नवम्बर के बाद कभी मेडिकल काउंसिलिंग की तारीख़ घोषित हो सकती है.अमित साहू ने क्षोभ व्यक्त किया कि दो प्रोग्रामर नियुक्त किए जाने के बावज़ूद चिप्स की उदासीनता तो अक्षम्य है ही, वहीं अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने वाली प्रदेश सरकार की लापरवाही भी सामने आ गई है. युवा शिक्षित बेरोज़गारों के साथ प्रदेश सरकार की धोखाधड़ी के बाद अब शिक्षा जैसे क्षेत्र में सरकार के नकारापन की पराकाष्ठा है

