रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने वाले 2 गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में 20 नवंबर को मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी राम सिंह साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह कटोरा तालाब संत कंवर राम चैक पास सिविल लाईन रायपुर का निवासी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शाम को शास्त्री मार्केट से पैदल अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान काली मंदिर से पहले उत्कल नगर पास पीछे से 2 लड़के आए और प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। दोनों लड़के आपस में एक दूसरे का नाम आशीष त्रिपाठी एवं अब्दुल राशिद बोल रहे थे।जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 590/21 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ के बाद आरोपियों की पतासाजी में जुट गए। घटना स्थल व उसके आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबिर लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आशीष त्रिपाठी एवं अब्दुल हासिम को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!